Important Notice:

Course Content
Libre Office Writer Shortcut Key
0/1
Libre Office Writer (Chapter-3) M1-R5.1/CCC
About Lesson

LibreOffice Writer Window:-

              जब हम LibreOffice को Open करते हैं तो एक साथ विंडो पर 6 Application दिखाई देती है जिसमे से पहला Writer होता है, तो आइये देखते हैं Writer का विंडो कैसे Open होता है, उसमे कौन – कौन से Option होते हैं तथा उसका क्या Use है-

 

Application Icon:-

             यह किसी active application को दर्शाता है। जब हम किसी एप्लीकेशन आइकॉन पर क्लिक करते हैं, तो एक कण्ट्रोल मेनू प्रदर्शित होता है, जिसमे निम्नलिखित बिकल्प होते हैं- Restore, Move, Size, Minimize, Maximize, Close.

Title Bar:-

              यह बार Application Window में सबसे ऊपर क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है, जो Application Name, Application Icon, File Name तथा Control Button को प्रदर्शित करता है।
             यदि हम File को Save नहीं किये रहते हैं तो Title Bar में untitled 1 लिखा रहता है, लेकिन जैसे ही हम File को Save करते हैं तो untitled 1 की जगह पर उस File का नाम प्रदर्शित होने लगता है।

Control Button:-

             यह Title Bar के Right hand side में स्थित होता है। इनकी संख्या तीन होती है-
1. Minimize Button {Alt + Space bar + N}
2. Maximize Button / Restore Button {Alt + Space bar + X}
3. Close Button {Alt + F4}

 

Menu Bar:-

             यह Title Bar के नीचे क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है। जिसमे LibreOffice में प्रयोग होने वाले सभी Menu को दर्शाया गया है। मेनू को सक्रिय करने के लिए Alt या F10 बटन का प्रयोग किया जाता है।

Standard Toolbar:-

           यह पहला toolbar होता है। इस toolbar में अक्सर प्रयोग होने वाले command दिए गए होते हैं।

Formatting Toolbar:-

           डॉक्यूमेंट को फॉर्मेट करने से सम्बंधित command इसमे दिए गए होते हैं। इनका प्रयोग डॉक्यूमेंट को खूबसूरत व आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है।

Ruler:-

            Ruler, document window में ऊपर की ओर तथा बाई ओर स्थित होता है तथा इसका प्रयोग document के layout को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग tabs, indents तथा page margins को निर्धारित या परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। Ruler की शॉर्टकट key Ctrl+Shift+R होती है

Cursor:-

         इसे insertion point भी कहा जाता है। इसका उपयोग cursor को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है।

Scroll Bars:-

              Window के सबसे नीचे तथा दाहिनी ओर क्रमशः Horizontal and Vertical Scrollbar स्थित होते हैं। जिनका उपयोग फाइल के उन हिस्सों को देखने के लिए किया जाता है, जो open window में दिखाई नहीं देते हैं।

Status Bar:- 

             Status bar, एप्लीकेशन window के सबसे नीचे क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है तथा इसमे open document से सम्बंधित बिभिन्न information जैसे- लाइन नंबर, पेज नंबर, वर्ड नंबर, करैक्टर नंबर इत्यादि दिखाई देता है।

Zoom Slider:-

              यह टाइटल बार के Right hand side में स्थित होता है। पेज की size को घटाने व बढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

LibreOffice Writer को minimum 20% तथा maximum 600% तक zoom किया जा सकता है।

error: Content is protected !!