Important Notice:

Course Content
File Menu
0/1
Edit Menu
0/1
View Menu
0/1
Insert Menu
0/1
Format Menu
0/1
Styles Menu
0/1
Sheet Menu
0/1
Data Menu
0/1
Tools Menu
0/1
Window Menu
0/1
Help Menu
0/1
Calc Shortcut Key
0/1
Libre Office Calc (Chapter-4) M1-R5.1/CCC
About Lesson

Elements of Spreadsheet Software :- 

                    स्प्रैडशीट सॉफ्टवेर के प्रमुख तत्व निम्नलिखित हैं-

 

  1. Workbook :-

                 वर्कबुक एक से अधिक पेज का एक डॉक्युमेंट होता है। वास्तव मे वर्कबुक एक फ़ाइल होती है, जिसके अंतर्गत Worksheet मे Enter किए गए डाटा Save होते हैं।

 

  1. Worksheet:-

                Workbook के प्रत्येक पेज को Worksheet कहा जाता है। Worksheet, Cells का बना होता है, जो Rows and Columns मे व्यवस्थित होते हैं। LibreOffice Calc मे by default एक Sheet होती है, परंतु इनकी अधिकतम संख्या 32000 होती है

 

  1. Cell:-

           Cell, Worksheet की सबसे छोटी इकाई होती है, जिसमे डाटा Enter किया जाता है। Worksheet के Rows और Columns के Intersection (कटाव बिन्दु / प्रतिच्छेदन) के फलस्वरूप Cells का निर्माण होता है।

                Worksheet मे किसी Cell का एक Unique Address (जिसके जैसा कोई दूसरा न हो) होता है, जिसे Column Letter and Row Number के संयोग से निर्दिष्ट (refer) किया जाता है। जैसे- A1 उस सेल को निर्दिष्ट करता है, जिसका Column Letter A तथा Row Number 1 है।

      एक सेल में आप text, number, symbol, formula etc लिख सकते हैं

 

  1. Row:-

           Worksheet मे Cells के समूह के एक सीध मे क्षैतिज व्यवस्थापन को Row कहा जाता है। Worksheet मे Row की Numbering ऊपर से नीचे की ओर की जाती है। एक Worksheet मे अधिकतम 1048576 Rows होती हैं।

 

  1. Column:-

           Worksheet मे Cells के समूह के एक सीध मे ऊर्ध्वाकर व्यवस्थापन को Column कहा जाता है। Worksheet मे Column की Numbering बाएँ से दाएँ ओर की जाती है। एक Worksheet मे अधिकतम 1024 (Old Version) , 16384 (New Version) Columns होते हैं। जिसमे पहला Column A तथा आखिरी Column AMJ (Old Version), XFD (New Version) होता है, जिनकी नम्बरिंग A से लेकर AMJ तक अर्थात A, B, C…….Z, AA, AB, AC…….AZ, BA, BB, BC…….BZ……AMJ के अनुसार होती है। अतः कॉलम A, Worksheet के पहले कॉलम को, Z 26वे कॉलम, AA 27वे कॉलम, AZ 52वे कॉलम, BA 53वे कॉलम और इसी तरह AMJ 1024वे कॉलम को दर्शाता है।

 

  1. Cell Pointer:-

              Worksheet मे वर्तमान मे सक्रिय Cell के चारो ओर एक Frame प्रदर्शित होता है, जिसे Cell Pointer कहा जाता है। Cell Pointer का प्रयोग किसी भी cell को सक्रिय बनाने के लिए किया जाता है।

 

  1. Formula Bar:-

               यह बार toolbar के नीचे क्षैतिज अवस्था में स्थित होता है। इसके द्वारा किसी Cell में Formula enter किया जा सकता है अथवा उस cell के Contents को Edit किया जा सकता है। Formula बार के left hand side में Name Box स्थित होता है, जो Current सेल का एड्रेस प्रदर्शित करता है।

8. Name Box:-

                नेम बॉक्स उस बॉक्स को रेफर करता है जो फॉर्मूला बार के बाईं ओर होता है जो उस स्प्रेडशीट सेल या सेल रेंज को अड्रेस करता है जिसे सेलेक्ट किया गया होता है।

error: Content is protected !!