Important Notice:

Course Content
Security and future of IoT Ecosystem (Chapter-5) M4-R5.1
About Lesson

Disadvantage of AI:-

     1. High Costs (ऊंची कीमत)

                       आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के devices को बनाने में काफी ज्यादा पैसे खर्च किये जाते है। क्योंकि इन devices को बनाने के लिए बहुत ही आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए AI के डिवाइस काफी ज्यादा expensive (महंगे) होते है।

इन devices को maintain करने में भी बहुत ज्यादा खर्चा लगता है।

2. No creativity (कोई रचनात्मकता नहीं)

               AI टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह इंसानो की तरह सोच नहीं सकती। यानी AI इंसानो की तरह behave तो कर सकती है लेकिन इंसानो की तरह सोच नहीं सकती। इंसानो के पास काफी ज्यादा creativity (रचनात्मकता) होती है। लेकिन AI के पास बिलकुल भी creativity नहीं होती। जिसके कारण AI उतना ही काम करती है। जितना उसको command (आदेश) दिया जाता है।

3. Increase in Unemployment (बेरोजगारी में वृद्धि)

                   इस टेक्नोलॉजी ने बेरोजगारी को काफी ज्यादा बड़ा दिया है। क्योकि इस टेक्नोलॉजी में सभी कार्य automatic मशीनो के द्वारा किये जाते है। जिसके कारण labor work की ज़रूरत नहीं पड़ती। आजकल robots ने इंसानों की जगह काम करना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में इन robots के कारण बेरोजगारी में और वृद्धि होने वाली है।

4. Make Humans Lazy (इंसानों को आलसी बना दिया है)

                  आजकल मनुष्य का काम मशीन करने लग गयी हैं। छोटे से छोटा काम मशीनें कर रही हैं। जिसके कारण human काफी ज्यादा lazy हो गया है। AI के कारण इंसानो को ज्यादा काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसीलिए दिन प्रति दिन इंसान आलसी होता जा रहा है।

5. Emotionless (भावहीन)

                 इंसान की तरह मशीन में कोई emotion नही होते। ये मनुष्य की तरह काम तो करते हैं परंतु उनकी तरह उनके अंदर कोई भाव (emotion) नही होता।

6- Artificial intelligence खुद में कोई improvement नही कर सकती। ये सिर्फ उतना ही काम करती है जितना इसको program किया गया होता है।

error: Content is protected !!