Important Notice:

Course Content
Soft-Skills and Personal Development (Chapter-6) M4-R5.1
About Lesson

Attitudes – Meaning and Maintenance (ऐटिटूड मीनिंग और मेन्टेन्स):-

                              एटीट्यूट शब्द का अर्थ सिर्फ एक ही नहीं होता इस शब्द का अर्थ वाक्य के अनुसार बदलते रहता है असल मायने में एटीट्यूड का मतलब होता है रिएक्शन, कि आप किस तरह चीजों पर रिएक्ट कर रहे हैं। आपके साथ कुछ अच्छा हो रहा है तो आप उसे कैसे रिएक्ट कर रहे हैं और यदि आपके साथ कुछ बुरा हो रहा है, तो फिर आप उसे कैसे रिएक्ट कर रहे हैं, यह निर्भर करता है, आपके नजरिए पर, आपके एटिट्यूड पर।प्रत्येक मनुष्य अपने भाग्य का स्वामी स्वयं होता है और हमेशा अपने नजरिए के कारण ही सफल और असफल होता है। स्पष्ट बात यह है कि जीवन में नजरिया, तथ्यों से भी अधिक महत्वपूर्ण है।

                 एटीट्यूड, नजरिया अर्थात रवैया हमारे बातचीत और व्यवहार पर निर्भर करता है। हमारा नजरिया अर्थात दृष्टिकोण हमारे परिणाम को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है। यही असल जीवन की सच्चाई है और सभी सफल लोगों ने इस सच्चाई को स्वीकार भी किया है।

 इसकी तीन बुनियादी विशेषताएं हैं-

  • यह एक ऐसी वस्तु की ओर निर्देशित किया जाता है जिसके लिए व्यक्ति की भावनाएं और विश्वास होते हैं।

  • यह तब तक बनी रहती है जब तक कि किसी तरह से बदल न जाए

  • सकारात्मक से नकारात्मक हो सकता है।

error: Content is protected !!