Important Notice:

Course Content
Soft-Skills and Personal Development (Chapter-6) M4-R5.1
About Lesson

Motivation:-अभिप्रेरणा

          अभिप्रेरणा का अंग्रेजी अनुवाद है ‘Motivation’। जिसका अर्थ हैं, किसी कार्य को करने हेतु internal रूप से प्रेरित करना। motivation एक ऊर्जा का नाम हैं जो मनुष्य के व्यवहार का निर्माण कर उसको स्थिरता प्रदान करने का कार्य करती हैं।

         एक महान व्यक्ति वह है जो एक छोटे आदमी को महान महसूस करा सकता है, और उससे महान कार्य करवा सकता है।

           अभिप्रेरणा Motivation एक आंतरिक प्रेरणा का नाम हैं अर्थात किसी कार्य को करने हेतु जब हम स्वयं अपने मन से प्रेरित एवं उत्साहित होते हैं, उसे ही अभिप्रेरणा कहते हैं। किसी कार्य को करने के पीछे व्यक्ति का कुछ निजी उद्देश्य होता हैं अर्थात वह उस कार्य को करके अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता हैं। वह आवश्यकताएं ही उसे आंतरिक रूप से Motivate करने का कार्य करती हैं।

Role of Motivation in education:-        शिक्षा में अभिप्रेरणा की भूमिका

                 अभिप्रेरणा शिक्षा हेतु एक साधन का कार्य करती हैं। इसके द्वारा एक प्रभावशाली शिक्षा व्यवस्था की स्थापना की जाती हैं और शिक्षा को स्थिर रूप प्रदान किया जाता हैं। छात्रों के व्यक्तित्व एवं व्यवहार का निर्माण करने,शिक्षा-अधिगम प्रणाली को सुनिश्चित करने एवं छात्रों की मनोस्थिति में बदलाव करने हेतु इसकी आवश्यकता पड़ती हैं। इसके अभाव में शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ण प्राप्ति कर पाना संभव नही हैं। शिक्षा के विभिन्न कार्यो की पूर्ति हेतु इसकी आवश्यकता पड़ती हैं। कक्षा में अनुशासन का वातावरण बनाने,छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में और छात्रों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने में भी इसकी आवश्यकता पड़ती हैं।

Note:- यह उस ऊर्जा का नाम है जो असंभव कार्य को संभव करने में व्यक्ति की सहायता करती हैं एवं व्यक्ति की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं।

error: Content is protected !!